: एमएलसी व विधायक ने फीता काटकर विद्यालय भवन का किया लोकार्पण
Sun, Sep 22, 2024
बौंडी, बहराइच। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर बौडी में कमरे व बरामदे का निर्माण विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से लागत 22,97,526 रुपए के लागत से भवन निर्माण का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य पदम सिंह चौधरी एवं महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया। सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर हवन पूजन करने के पश्चात फीता काटकर लोकार्पण किया। उसके बाद बंदना हाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य पदम सिंह चौधरी ने कहा कि व्यक्ति की शुरुआत शिक्षा से होती है। अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए अच्छे विद्यालयों की जरूरत होती है। मेरे द्वारा दिए गए भवन से बच्चों को बैठने के लिए तथा अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए उसकी जरूरत थी। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहां कि भवन बनने से बच्चों की शिक्षा में सुधार आएगा। शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाया जा रहा है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश अव्वल नंबर पर हो। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि शिक्षा को गुणवत्ता पूर्ण रखनी चाहिए। बच्चे ही समाज के भविष्य है। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत फखरपुर ब्लाक के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बौंडी में दो कक्ष, बरामदा व मुख्य द्वार निर्माण कार्य का रविवार को मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद पदम सिंह चौधरी व विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने विधि विधान के साथ लोकार्पण किया। सबसे पहले मुख्य अतिथियों ने कस्बे के उत्तम चंद्र रस्तोगी के द्वारा अपनी धर्मपत्नी के स्मृति में बनवाए गए विद्यालय के मुख्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने वैदिक मंर्त्योचार के साथ विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर दो कक्ष व बरामदा का लोकार्पण किया। विद्या भारती समिति के जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह, विद्यालय प्रबंध के अध्यक्ष कौशल गुप्ता, प्रधानाचार्य बेचनलाल पाठक, संचालक अरविंद कुमार मिश्र, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमांकर पांडेय, अवधेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह तरंगी, ओंकारनाथ चौरसिया, भरतलाल पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह, डीपी अवस्थी, संतराम पांडेय, रघुनंदन पांडेय, उदयभान सिंह, मुनीजर चौहान, पप्पू सिंह, सूरज जसवाल, चंद्रशेखर सिंह, उत्तमचंद रस्तोगी, राम शंकर जायसवाल, वरुण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Sat, Sep 21, 2024
बहराइच। ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या की या उसकी अन्य किसी कारण से कटकर मौत हुई फिलहाल यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर सरसा गांव के निकट की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोंडा-बहराइच रेल प्रखंड पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। ग्राम प्रधान सरसा की सूचना पर पयागपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान शिव दयाल 22 पुत्र जगदीश निवासी सरसा के रूप में की। हालांकि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है या अचानक कट गया। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि डेमू से कटकर युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मेडिकल कालेज में महिला की मौत के बाद हंगामा
पोस्टमार्टम न करने की जिद पर जबरन शव लेकर अस्पताल से चले गए परिजन
बहराइच। शहर के मेडिकल कालेज में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर रखा था जिसके चलते उसके मुंह से झाग आ रहा था। हालांकि मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम न करने की जिद पर अड़े रहे। शव को जबरन अस्पताल से लेकर चले गए। देर रात को शव घर से उठाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञातव्य हो कि दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन चक हड्डी गोदाम निवासी रेखा देवी 22 वर्ष पत्नी संदीप कुमार ने आठ माह पूर्व बेटी को जन्म दिया था। बेटी की जन्म के बाद मौत हो गई। इसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान रहते थे। शुक्रवार रात रेखा देवी की तबियत अचानक खराब हो गई। जिस पर परिवार के लोग महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान 10 बजे महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर चौकी की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने जा रही थी। लेकिन परिवार के लोग चौकी पुलिस से भिड़ गए। स्ट्रेचर से शव लेकर स्टैंड में गए। इसके बाद आटो बुलाकर पुलिस से ज्यादती कर शव लेकर घर चले गए। इसकी जानकारी पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी। देर रात को दरगाह थाने की पुलिस भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
बाइक चोर गिरफ्तार, दो बाइकें बरामद
बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 3270 रुपए भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के पास से दो बाइक के भी बरामद की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी द्वारा गठित पुलिस बल द्वारा अभियुक्तगण रमेश सिंह पुत्र रिषल सिंह निवासी ग्राम कौराला थाना नौगांव जनपद अमरोहा व प्रदीप पुत्र ननकन निवासी महजिदिया भवानीपुर थाना खैरीघाट को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को न्यायालय रवाना किया गया है।
तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार
बहराइच। विशेश्वरगंज पुलिस द्वारा अवैध कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सम्बधित अभियुक्त पंकज मिश्रा उर्फ रवीन्द्र मिश्रा पुत्र पवन कुमार मिश्रा निवासी प्रतापपुर उपरहर थाना विशेश्वरगंज को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
: कार्यशाला आयोजित कर साइबर अपराध व सर्विलांस तकनीक के बारें में दी गई जानकारियां
Sat, Sep 21, 2024
पुलिस लाइन सभागार में प्रारंभ पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
बहराइच। उप निरीक्षकों को साइबर अपराध के विषय में जागरूकता एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के दृष्टिगत कार्यशाला का किया गया आयोजन किया गया। व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 76 महिला व पुरुष उप निरीक्षक गण का व्यवहारिक प्रशिक्षण 06 माह पूर्ण होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी कर उनका फीडबैक लिया गया था। फीडबैक के दौरान यह पाया गया कि उप निरीक्षकगण की साइबर अपराध एवं सर्विलांस तकनीक के सम्बन्ध में जानकारी अद्यतन नहीं है। वर्तमान परिवेश में बढ़ते साइबर अपराध के दृष्टिगत ऐसे अपराध के नियंत्रण, अनुसंधान एवं आम जनमानस में जागरूकता आदि तथा अन्य अपराधों के नियंत्रण, अन्वेषण में सर्विलांस की महत्त्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में 19 सितम्बर से पुलिस लाइन सभागार में प्रारंभ पाँच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर अपराध के नियंत्रण, अनुसंधान एवं साइबर जागरूकता के दृष्टिगत प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। कार्यशाला में पुलिस विभाग से व अन्य साइबर/सर्विलांस विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है, जो उप निरीक्षकगण को आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिससे उप निरीक्षकगण साइबर अपराध से सम्बन्धित आई.टी. एक्ट की विभिन्न धाराओं, सर्विलांस अन्वेषण तकनीक आदि से परिचित हो सकें एवं इसके माध्यम से दक्षतापूर्वक आपराधिक मामलों का समाधान करने में सक्षम हो सकें।