: एएसपी नगर ने अर्दली रूम कर विवेचनाओं की समीक्षा की
Thu, Oct 24, 2024
सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के दिए निर्देश
त्योहार के दृष्टिगत सराफा बाजार में पिकेट एवं गस्त बढ़ायें
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा कोतवाली नगर के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई तथा लम्बित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शेष अभियोगों का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी, गिरफ्तारी के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। यातायात नियमों का पालन कराये जाने के दृष्टिगत चार पहिया, दो पहिया वाहनों में बिना नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट, तीन सवारी, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, लाल नीली बत्ती व प्रेसर हार्न आदि का चालान करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। एक्सीडेंट की घटना को ई डीएआर एप पर मौके पर फीडिंग करने के लिए निर्देशित किया गया। आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। हिट एंड रन एक्सीडेंट मामले से सम्बन्धित प्रारूप अ तथा ब को अनिवार्य रूप से मौके पर भरा जाये जिसके सम्बन्ध में कड़ाई से निर्देशित किया गया। आईआरएडी मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से फोटो और वीडियो के साथ सड़क दुर्घटना के बारे में विवरण दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने पर प्राप्त महिला अपराध सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों व पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र निस्तारण के साथ-साथ महिला अपराध पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना क्षेत्र में महिला बीट पुलिस अधिकारी के साथ गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। त्योहार के दृष्टिगत सराफा बाजार में पिकेट एवं गस्त बढ़ाने के लिए सभी चौकी इंचार्ज कर वह हल्का प्रभारी पर निर्देशित किया गया। अवैध पटाखों का भंडारण एवं क्रय विक्रय न होने के संबंध में सभी चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम का बाजार में भीड़ भाड़ व त्यौहार की दृष्टिगत भ्रमणशील रहने के लिए के लिए बताया गया। चीता मोबाइल को लोकेशन चार्ट के हिसाब से गस्त के लिए निर्देशित किया गया। बैंक एटीएम व पेट्रोल पंप पर विधिवत् चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने का आर्म एम्युनिशन चेक किया गया व आर्म एम्युनिशन के रखरखाव व साफ सफाई के लिए निर्देशित किया गया। सभी चौकी इंचार्ज व हल्का प्रभारी को पटाखे की दुकानों पर फायर एक्टिंग्विशर व बालू रखवाने तथा दुकानों के बीच पर्याप्त जगह रखने हेतु बताया गया। सभी चौकी इंचार्ज को शाम के समय पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग मय हेलमेट डण्डा बॉडी प्रोटेक्टर गश्त के लिए बताया गया।
: कोतवाली परिसर में नवनिर्मित आगन्तुक कक्ष का एसपी ने किया उद्घाटन
Wed, Oct 23, 2024
बहराइच। कोतवाली देहात परिसर में नवनिर्मित आगन्तुक कक्ष का पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने फीता काटकर उद्घाटन किया। एसपी ने कोतवाली परिसर में भोजनालय, आवास व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। एसपी ने नवनिर्मित कक्ष के निर्माण पर प्रसन्नता जतायी।
: जनपद स्तरीय स्कूल बाक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Wed, Oct 23, 2024
डा.विकास मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
बहराइच। जिला बाक्सिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में बुधवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय स्कूल बाक्सिंग चौंपियनशिप का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन डा. विकास मिश्रा (हड्डी रोग विशेषज्ञ) के द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज गुप्ता (ओलम्पिक सचिव बहराइच) व अंकित यादव रहे। जनपद के दो दर्जन से ज्यादा स्कूल व एकेडमी के बच्चे इसमे प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि डा. विकास मिश्र ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बहराइच जनपद में बाक्सिंग खेल को लेकर काफी उत्साह है। उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक ने मुख्य अतिथि को बुके देकर व बैच लगाकर स्वागत किया। बालक वर्ग 33 किग्रा भार वर्ग में रिजवान मिहीपुरवा रेड कार्नर व ऋषि स्टेडियम ब्लू कार्नर के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें रिजवान रेड कार्नर विजयी रहे। दूसरा मैच 33 किग्रा भार वर्ग में कुंवर प्रांजल सिंह रेड कॉर्नर व गोविंद ब्लू कार्नर के मध्य खेला गया। जिसमें कुंवर प्रांजल रेड कार्नर विजयी रहे। तीसरा मैच 40 किग्रा भार वर्ग में मनीष स्टेडियम रेड कार्नर व रवी स्टेडियम ब्लू कार्नर के मध्य खेला गया। जिसमें रवि ब्लू कार्नर विजयी रहे। चौथा मुकाबला सुधीर सूर्या एकेडेमी रेड कार्नर व नैतिक यादव स्टेडियम ब्लू कार्नर के मध्य खेला गया। जिसमें सुधीर रेड कार्नर विजयी रहे। पांचवा मुकाबला प्रबल प्रताप सिंह रेड कार्नर व सुमित सिंह ब्लू कार्नर के मध्य खेला गया जिसमें प्रबल प्रताप सिंह रेड कार्नर विजयी रहे। छठा मुकाबला प्रांजल चौधरी रेड कार्नर व आशीष निषाद बुद्धा स्कूल ब्लू कार्नर के मध्य खेला गया। जिसमें आशीष ब्लू कार्नर विजयी रहे। बालिका वर्ग 40 किग्रा भार वर्ग में मनी देवी रेड कार्नर व नमरा ब्लू कार्नर के मध्य मैच खेला गया जिसमें मनी देवी रेड कार्नर विजई रही। दूसरा मुकाबला अंशु गौतम सूर्या एकेडमी रेड कार्नर व अद्या स्टेडियम ब्लू कार्नर के मध्य खेला गया। जिसमें अंशु रेड कार्नर विजई रही। तीसरा मुकाबला सुधा गौतम बलरामपुर व अंकु गौतम के मध्य खेला गया जिसमें सुधा गौतम रेड कार्नर विजयी रही। निर्णायक के रूप में अनुराग चौधरी, सोम यज्ञसैनी, सोनाली निषाद, अमित राणा बलरामपुर, सूरज सिंह, नित्यानंद पासवान, विपिन शाहू मौजूद रहे। आंखों देखा हाल कुसुमेन्द्र सिंह राणा ने सुनाया। इस दौरान बाक्सिंग सचिव कैलाश यादव, अभिषेक सिंह, दिव्या वर्मा, आस्था वर्मा, वर्तिका श्रीवास्तव, अरविंद यादव, पंकज सहित खिलाड़ी व अभिभावक मौजूद रहे।