: राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक
Fri, Oct 25, 2024
जिले में 29 अक्टूबर से संचालित होगा पुनरीक्षण अभियान
बहराइच। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु 29 अक्टूबर से संचालित होने वाले अभियान को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 29 अक्टूबर को किया जायेगा। डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयसारिणी के अनुसार 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु 09, 10, 23 व 24 नवम्बर विशेष अभियान तिथियां होंगी। डीएम ने बताया कि निर्धारित समयावधि में प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 24 दिसम्बर निर्धारित है। जबकि निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जायेगा। डीएम ने बताया कि विशेष अभियान की तिथियों में जनपद के समस्त 2711 बूथ लेवल आफिसर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहकर दावे तथा आपत्त्तियां प्राप्त करेंगे। डीएम मोनिका रानी ने जनपदवासियों से अपील की कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लाभ उठाते हुए अपने नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। डीएम ने बताया कि आलेख्य प्रकाशन तिथि 29 अक्टूबर को मतदाताओं की बात की जाय तो जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 2591430 है जिसमें से पुरूष 1369351, महिला 1222018 जबकि अन्य की संख्या 61 है। विधानसभा निर्वाचन क्षे़त्रवार देखा जाय तो वि.नि.क्षेत्र बलहा में कुल मतदाता 371047 जिसमें पुरूष 197040, महिला 174000 व अन्य 07, मतदान केन्द्र 161, मतदेय स्थल 373, तैनात बीएलओ 373 व सुपरवाईज़र 38, वि.नि.क्षेत्र नानपारा में कुल मतदाता 351588 जिसमें पुरूष 185203, महिला 166381 व अन्य 04, मतदान केन्द्र 169, मतदेय स्थल 368, तैनात बीएलओ 368 व सुपरवाईज़र 38 तथा वि.नि.क्षेत्र मटेरा में कुल मतदाता 346747 जिसमें पुरूष 182845, महिला 163900 व अन्य 02, मतदान केन्द्र 199, मतदेय स्थल 375, तैनात बीएलओ 376 व सुपरवाईज़र 37 हैं। इसी प्रकार वि.नि.क्षेत्र महसी में कुल मतदाता 342788 जिसमें पुरूष 181514, महिला 161272 व अन्य 02, मतदान केन्द्र 179, मतदेय स्थल 366, तैनात बीएलओ 366 व सुपरवाईज़र 30, वि.नि.क्षेत्र बहराइच में कुल मतदाता 405575 जिसमें पुरूष 212979, महिला 192561 व अन्य 35, मतदान केन्द्र 177, मतदेय स्थल 412, तैनात बीएलओ 412 व सुपरवाईज़र 41, वि.नि.क्षेत्र पयागपुर में कुल मतदाता 385837 जिसमें पुरूष 204289, महिला 181541 व अन्य 07, मतदान केन्द्र 256, मतदेय स्थल 420, तैनात बीएलओ 420 व सुपरवाईज़र 38 तथा वि.नि.क्षेत्र कैसरगंज में कुल मतदाता 387848 जिसमें पुरूष 205481, महिला 182363 व अन्य 04, मतदान केन्द्र 245, मतदेय स्थल 397, तैनात बीएलओ 397 व सुपरवाईज़र 40 हैं। डीएम ने राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि बूथ लेबिल एजेन्टों की तैनाती कर जिला निर्वाचन कार्यालय को सूची उपलब्ध करा दें। डीएम ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बीएलओ की बैठक कराएं तथा पुनरीक्षण अभियान के दौरान शिक्षण संस्थाओं पर फोकस कर विशेषकर 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु करने वाली छात्राओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़े जाएं। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथियों में मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय तथा घर-घर भ्रमण के दौरान सभी बीएलओ परिवार में आयी नई बहुओं का नाम अवश्य मतदाता सूची में जोड़े। इस अवसर पर भाजपा से सुनील श्रीवास्तव, कांग्रेस से गोपीनाथ, समाजवादी पार्टी से जफर उल्लाह खां बन्टी, बीएसपी से अशर्फी लाल गौतम, अपना दल से सत्येन्द्र कुमार वर्मा सहित अपर जिला अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निवार्चन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
: पुलिस ने 05 बाल श्रमिकों का किया सुरक्षित रेस्क्यू
Thu, Oct 24, 2024
बाल श्रम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला व नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रान्तर्गत श्रम परिवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, प्रोबेशन टीम व एनजीओ देहात इण्डिया व प्रथम संस्था से समन्वय बनाकर थाना एएचटी मय टीम दुकानों, होटलों, मोटर मैकेनिक की दुकानों आदि में बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत 05 बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया तथा नियोक्तओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी। सभी 05 बाल श्रमिकों के माता-पिता से भविष्य मे बच्चों से श्रम न करवाने की हिदायत दी गई। थाना एएचटी टीम द्वारा सभी सेवायोजकों को भविष्य में बाल श्रम न कराने की हिदायत दी गई।
: मिठाई विक्रेताओं के साथ उपायुक्त राज्य कर ने की बैठक
Thu, Oct 24, 2024
बहराइच। आसन्न त्यौहारों के अवसर पर कर राजस्व में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत उपायुक्त राज्य कर प्रशासन कार्यालय पर उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर बहराइच चन्द्रकेश गौतम द्वारा मिठाई विक्रेता व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में मिठाई निर्माण व्यवसाय में करदेयता पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान श्री गौतम द्वारा व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि बिल/इन्वायस अनिवार्य रूप से जारी किया जाय। जिससे अधिकाधिक कर राजस्व का सृजन किया जा सके। बैठक में मौजूद व्यवसायियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि बिक्री के दौरान विभागीय दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा। बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डा. अमर सिंह ने व्यापारियों को खाद्य अपमिश्रण एवं मानकों की जानकारी प्रदान करते हुए अपेक्षा की गई कि जनस्वास्थ्य के मद्देनज़र साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा मिष्ठान को तैयार करते समय किसी अधोमानक अथवा सेंथेटिक सामग्री का प्रयोग कदापि न किया जाय। इस अवसर पर मिष्ठान निर्माता व्यापारी सुशील मिश्रा, शुभम यज्ञसेनी, सुशील मिश्रा, सनोज कुमार, मानस यज्ञसेनी सहित अन्य व्यवसायी तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं राज्य कर विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।