: दबंग भू-माफिया वृद्ध की जमीन पर कर रहे कब्जेदारी का प्रयास
Sun, Mar 26, 2023
एसपी के हस्तक्षेप के बाद पहुंची पुलिस को देख अपने साथियों के साथ मौके से भाग खड़ा हुआ दबंग भू-माफिया
रात्रि में वेशकीमती जमीन पर निर्माण सामग्री गिरवाकर शुरू करवाना चाहता था निर्माण कार्य
पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर दबंग भू-माफिया के विरूद्ध की कार्रवाई की मांग
बहराइच। दबंग भू-माफिया वृद्ध की जमीन पर कब्जा करना चाहते है। वृद्ध फकीरे पुत्र घूरे निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर शंकरपुर चौराहा थाना मटेरा की आराजी गाटा संख्या 527 मि. रकबा 0.0580 हे.जो कि खतौनी में तनहा दर्ज है। उक्त जमीन शकरपुर चौराहे पर स्थित है। जो वेशकीमती है। जिस पर दबंग भू-माफिया बराबर कब्जा करने का प्रयास किया करते है। जिसके संबंध में पीड़ित वृद्ध ने एसपी को शिकायती पत्र देकर दबंग भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित वृद्ध ने बीते 26 दिसम्बर को उप जिलाधिकारी नानपारा व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। दबंग भू-माफिया अपने अन्य 20 से 30 साथियों के साथ लाठी, डण्डों व असलहों से लैस बीते 23 मार्च की रात्रि उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत से दो पिकअप गाड़ी से निर्माण सामग्री ईटा, सीमेंट, बालू गिरवा कर जबरन निर्माण शुरू करवा दिया। जिनकी भनक पीड़ित वृद्ध को लगी। पीड़ित वृद्ध अपने लड़कों व गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि दो पिकअप गाड़ी खडी है। निर्माण सामग्री मौके पर पड़ी है। दबंग भू-माफिया हल्का सिपाहियों की मदद से निर्माण कार्य करवा रहा है। पीड़ित ने 112 नम्बर व 1076 पर काल की। जब उस पर भी कोई सहयोग नहीं मिला तो मामले की जानकारी एसपी को दी। जिसके बाद 112 नम्बर पुलिस मौके पर गई और दो पिकअप गाड़ी जिसमें निर्माण सामग्री लदी थी थाने पर ले गई। मौके से भू-माफिया अपने अन्य साथियों के साथ मौके से भाग गया। दबंग भू-माफिया ने यह भी धमकी दी कि पुलिस के सहयोग से इस जमीन पर हम कब्जा कर लेगे। हमें कोई रोक नहीं पायेगा। दबंग भू-माफिया जो दूसरों से रूपये लेकर दूसरे की जमीन पर कब्जा करा देते है।
: विशेष लोक अदालत में 46 मामलों का हुआ निस्तारण
Sun, Mar 26, 2023
बहराइच। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए विशेष लोक अदालत में 46 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें आच्छादित धनराशि रूपये 18,90,000 रही। सचिव श्री मिश्र ने बताया कि जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी तथा पीठासीन अधिकारी ने विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सम्बन्धित अधिवक्ता, अधिकारियों तथा फाइनेन्सियल कम्पनी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
: जनपद को मिली 08 मोबाइल वेटनरी यूनिट की सौगात
Sun, Mar 26, 2023
घायल व बीमार पशु को उपलब्ध होगी त्वरित चिकित्सा सुविधा
बहराइच। आकस्मिक पशु चिकित्सा सेवाओं को टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से पशुपालकों के द्वार पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘इस्टेबलिसमेंट एण्ड इस्ट्रेलिंग ऑफ वेटनरी हास्पिटल्स एण्ड डिस्पेन्सरीस’’ के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ स्थित 5-कालीदास मार्ग से मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारम्भ/फ्लैग ऑफ किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में लखनऊ में आयोजित मोबाइल वेटनरी यूनिट का शुभारम्भ/फ्लैग ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड के प्रतिनिधि डॉ. आनन्द गोंड, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरान्त एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड के प्रतिनिधि डॉ. आनन्द गोंड, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर जनपद को प्राप्त हुए 08 वेटनरी मोबाइल वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त हुए 08 वाहनों में से जिले की प्रत्येक तहसील पर एक-एक तथा जिला मुख्यालय पर दो वाहन मौजूद रहेंगे। टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचना पर पशुपालकों के द्वार पहुंच कर उनके मवेशियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करेंगी। डीएम डॉ. चन्द्र नेे बताया कि मोबाइल वेटनरी यूनिट उपलब्ध होने से गोवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन में काफी मदद मिलेगी तथा जनपद में पशुओं के घायल अथवा बीमार होने पर उन्हें त्वरित व समुचित चिकित्सा की सुविधा सुलभ हो सकेगी।