: पीसीएस परीक्षा में चयनित नितीश कुमार ने डीएम व एसपी से की शिष्टाचार भेंट
Sat, Apr 8, 2023
अंगवस्त्र, मिष्ठान व स्मृति चिन्ह भेंट कर डीएम एसपी ने किया सम्मानित
बहराइच। यूपीपीसीएस परीक्षा 2022 में 47वीं रैंक प्राप्त प्राप्त करने वाले तहसील पयागपुर अन्तर्गत पयागपुर कस्बा नि. नितीश कुमार तिवारी पुत्र अरविन्द तिवारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। डीएम व एसपी ने श्री तिवारी को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, मिष्ठान तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री तिवारी की हौसला अफज़ाई करते हुए पीसीएस परीक्षा में 47वीं रैंक प्राप्त करने पर नितीश कुमार तथा उनके परिजनों एवं गुरूजनों को बधाई दी। इस अवसर पर डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपनाई जा रही निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का परिणाम है ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे बड़ी संख्या में प्रशासनिक सेवाओं में अपना स्थान बना रहे हैं। डॉ. चन्द्र ने श्री तिवारी का आहवान किया कि जिस पारदर्शी प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष रूप से आपका चयन हुआ है इसलिए आप की भी जिम्मेदारी है कि आप भी समाज के प्रति निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से अपने पदेन उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी रणविजय सिंह तथा नितीश कुमार के परिजन मौजूद रहे।
: बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लूटी नकदी
Sat, Apr 8, 2023
बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को तगादा वसूलकर घर जा रहे बाइक सवार कपड़ा व्यवसाई पर छह से सात की संख्या में बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल व्यवसायी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद के कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी वली उल्लाह 28 कपड़ा व्यवसाई हैं। वह शहर में संचालित दुकानों पर सामान की बिक्री कर प्रतिदिन तगादा वसूली का कार्य करते हैं। शुक्रवार रात को तगादा वसूलकर व्यवसाई बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी कोतवाली नगर के काजीपुरा स्थित मूंगफली चौराहे पर रात 11 बजे बाइक सवार व्यवसाई पहुंचा। तो कुछ लोग आ गए और व्यवसायी को मारपीट कर घायल कर दिया व नगदी लूट ले गए। जिला अस्पताल में भर्ती व्यवसाई ने बताया कि वशीरगंज मोहल्ला निवासी डोकोमा, मंसूरगंज निवासी गुलफाम, नाजिरपुरा निवासी कादिरी के साथ तीन अज्ञात नकाबपोश लोग पहुंचे। सभी ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिससे वली उल्लाह घायल होकर जमीन पर गिर गया। व्यवसाई के घायल होते ही सभी नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट और हमले की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। अभी कितनी नकदी गई है। इसका पता नहीं चल सका है। घायल व्यवसाई ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
चार दिन से कर रहे पीछा
जिला अस्पताल में भर्ती व्यवसाई ने बताया कि हमला करने वाले लोग उसका चार दिनों से पीछा कर रहे थे, लेकिन उस पर सभी चाकू मार देंगे, यह अंदेशा मन में नहीं आया। उसने बताया कि कुछ लोगों से विवाद भी बीते सप्ताह हुआ था। जिस पर लोग रंजिश रख रहे थे।