: नाबालिक छात्रा को भगा ले गया युवक, मामला दर्ज
Sat, Aug 5, 2023
बहराइच। मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा को एक युवक भगा ले गया। छात्रा की मां को दो दिन जब घटना की जानकारी हुई तो उसने बालिका की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई। गौरतलब हो कि थाना पयागपुर अन्तर्गत एक गांव निवासिनी छात्रा थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत एक गांव में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। बीते 28 जुलाई को बालिका के गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता ने मामले में थाना कोतवाली देहात में घटना की तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने लालू पुत्र भगले निवासी छोट कान्डंेरा रामनगर खजुरी थाना पयागपुर के विरूद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
: गुरूकृपा डिवाइनग्रेस के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
Sat, Aug 5, 2023
सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी
बहराइच। नौनिहालों को कुछ हासिल करने का जुनून था। वहीं सम्मान पाने का गुरूर था। मेधावियों को पुरस्कृत करने का स्थान टिकोरा मोड़ के निकट सीतापुर रोड स्थित लेजर रिसार्ट। शनिवार को हुजूरपुर रोड स्थित गुरू कृपा डिवाइनग्रेस पब्लिक स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी रही। तो वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुधा टेकड़ीवाल रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को मेहनत से शिक्षा ग्रहण कर अपने तथा परिवार व विद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से आहवान किया कि मेहन से शिक्षा ग्रहण कर देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देगे। विशिष्ट अतिथि सुधा टेकड़ीवाल ने बच्चों का आहवान किया कि वे पढ़ाई के प्रति ध्यान देकर अपना कैरियर संवारे। कार्यक्रम के दौरान क्लास 1 से 12 तक के मेधावियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वहीं साथ-साथ बच्चों की मां को भी उनको आगे बढ़ाने के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में कक्षा 12 के मेधावी छात्रों को 15-15 हजार रूपये की धनराशि का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र तनमय द्विवेदी, कुंवर शिवेन्द्र सिंह, तेजस खन्ना, शिखर सिंह, पार्थ श्रीवास्तव सहित करीब सैकडों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबन्धक छवि रायतानी, प्रदीप रायतानी, प्रधानाचार्य ज्वाय रायतानी, हिमाक्षी रायतानी सहित शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, राजेश मिश्र सहित विद्यालय के तमाम अन्य शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।
: 100 बोतल नेपाली शराब सहित तस्कर गिरफ्तार
Fri, Aug 4, 2023
बहराइच। एसएसबी व थाना रूपईडीहा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में 100 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गुरूवार को 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी नीविया के कार्यक्षेत्र में एसएसबी व रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त गश्ती दल ने सीमा स्तंभ संख्या 650/16 से 200 मीटर दूर भारतीय सीमा में एक अनजान व्यक्ति को सर पर पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी को सिर पर लादे नेपाल से भारतीय सीमा में आते हुए दिखाई दिया। गश्ती दल ने संदेह के आधार पर उसे रुकने के लिए कहा परंतु वह घबराकर पुनः नेपाल सीमा की तरफ भागने लगा। तभी गश्ती दल ने उसे घेर कर स्तंभ संख्या 650/16 से 200 मीटर अंदर भारतीय सीमा में धर दबोचा। जिसके पास से 100 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। पूछ-ताछ के दौरान उसकी पहचान धर्मराज पुत्र बदलू सोनकर निवासी ग्राम बसभारिया थाना रूपैडीहा के रूप में की गई। अभियुक्त ने बताया कि वह शराब को भारत में बेचकर मुनाफा कमाने व अपना जीवन यापन करने के लिए तस्करी को अंजाम दे रहा था। तत्पश्चात सभी आवश्यक औपचारिकतायें विधिवत रूप से पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त एवं जब्त किए गये सामान को अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना रूपईडीहा पुलिस के सुपुर्द किया गया।