: समाधान दिवस का जायज़ा लेने थाना जरवलरोड व कैसरगंज पहुॅचे डीएम व एसपी
Sat, Aug 12, 2023
थाना जरवलरोड में डीएम ने नशामुक्ति की दिलायी शपथ
समाधान दिवस पर 19 शिकायतों में से 07 का हुआ निस्तारण
बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थाना जरवलरोड व कैसरगंज का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। थाना कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 13 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें 05 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गयी है। थाना दिवस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की तथा पूर्व में निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता को भी परखा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पंकज दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा, बीडीओ कैसरगंज सर्वेश कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष राजनथ सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। इसके पश्चात डीएम व एसपी ने थाना जरवलरोड में आयोजित थाना समाधान दिवस का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि 06 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें से 02 का निस्तारण हो गया है। अवशेष के लिए टीमें मौके पर भेजी गईं हैं। डीएम व एसपी ने पूर्व में निस्तारित किये गये सन्दर्भों की गुणवत्ता का फीड बैक भी प्राप्त किया। डीएम व एसपी ने थाना परिसर में आरक्षियों के लिए निर्माणाधीन आवासीय ब्लाक का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य को समय से पूर्ण कराया जाय। यहां पर डीएम ने पुलिस कर्मियों व फरियादियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर तहसीलदार कैसरगंज अजय यादव, बीडीओ जरवल सत्य प्रकाश पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा
Sat, Aug 12, 2023
पिता की मौके पर मौत, बेटे को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
बहराइच। सिविल लाइन में हुजूरपुर तिराहे के पास बाइक सवार पिता पुत्र को देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा निवासी ज्योति गुप्ता उर्फ गुड्डू 40 पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता कोतवाली नगर के मोहल्ला ब्राह्मणीपुरा में किराए के मकान में रहते थे। मोहल्ला निवासी निखिल श्रीवास्तव के यहां पांच वर्ष से वह परिवार के साथ रहते थे। ज्योति सांस्कृतिक कार्यक्रम में फोटोग्राफी का काम करते थे। शुक्रवार को कटी चौराहे के पास बुकिंग पर बाइक से गए थे। साथ में उनका 14 वर्षीय बेटा ऋषभ गुप्ता भी था। कार्यक्रम निपटने के बाद ज्योति अपने बेटे के साथ वापस घर जा रहे थे। तभी पानी टंकी चौराहे के पास पहुंचने पर समान छूटने की जानकारी हुई। जिस पर वह पुनः रात में 10ः30 बजे बाइक से कटी चौराहा जाने लगे। कोतवाली देहात के हुजूरपुर चौराहे पर बाइक सवार पहुंचे। तभी अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मौके पर ही ज्याेित गुप्ता की मौत हो गई। जबकि ऋषभ को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया ने बताया कि बेटे की भी कैसरगंज के निकट रात में 12 बजे मौत हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है। दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।