: सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने गल्ला मण्डी परिसर का किया निरीक्षण
Tue, Apr 30, 2024
बहराइच। लोकसभा चुनाव हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-56 बहराइच (अ.जा.) के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल राज राय व पुलिस प्रेक्षक ने के.एस.एस.वी. सुब्बारेड्डी सोमवार को नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर का निरीक्षण कर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन को सुरक्षित रखने के लिए चिन्हित स्ट्रांग रूम का जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सामान्य प्रेक्षक के लाईज़न आफिसर सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी व पुलिस प्रेक्षक के लाईजन आफिसर सहायक अभियन्ता, लघु उद्योग निगम, चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: शिक्षकों ने बाइक रैली निकाल किया मतदान के लिए जागरूक
Tue, Apr 30, 2024
बहराइच। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। मंगलवार को तेजवापुर ब्लाक संसाधन केंद्र की ओर से शिक्षक -शिक्षिकाओं ने बाइक रैली निकाली। मतदाता जागरूकता अभियान की रैली का शुभारंभ टिकोरा मोड़ से हुआ। रैली को सीडीओ राम्या आर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टिकोरा मोड़ से मानपुरवा, मोगलहा, चेतरा, बेडनापुर होते हुए बेडनापुर बीआरसी पर आकर समाप्त हुई। शिक्षकों ने बाइक रैली निकालकर लोगों से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। रैली में शामिल शिक्षकों ने मतदान की अपील वाले स्लोगन लिखी तख्तियां के माध्यम से लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर सबसे पहले मतदान करने का जागरूकता सन्देश दिया। सीडीओ राम्या आर व महसी एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने 13 मई को मतदान के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रेरित किया कि मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करके शत् प्रतिशत मतदान कराने कि अपील की। बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, बीईओ अखिलेश कुमार वर्मा, शिक्षक आनंद पाठक, विजय उपाध्याय, भुवनेश्वर पाठक, प्रदुम्न पांडेय, नफीस अहमद, कौशल शुक्ल, शिवम मिश्र, मृत्यंजय शुक्ल, सुनील मिश्र, सचिव पाटेश्वर प्रताप सिंह, रोहित मौर्य, मनीष अवस्थी, अविनाश शर्मा, राजकमल, पवन वर्मा, अखिलेश यादव समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।
: डीएम ने इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण
Tue, Apr 30, 2024
बहराइच। लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई-डिस्ट्रिक कार्यालय में स्थापित निर्वाचन नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत सेल तथा व्यय नियंत्रण कक्ष (इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम) का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान डीएम मोनिका रानी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इलेक्ट्रानिक व सोशल मीडिया निगरानी सेल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि प्रतिदिन देखे जा रहे सोशल मीडिया प्लेटफार्म व चौनलों का विवरण भी रजिस्टर में अंकित किया जाय। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम/मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ देवेन्द्र पाल सिंह, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, डीएचआईओ बृजेश सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी तथा