: पाइप चोरी का खुलासा, चोरी गए 84 पाइप व डीसीएम बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Wed, May 22, 2024
बहराइच। पाइप चोरी के मामले में थाना फखरपुर पुलिस ने घटना का राजफास करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गए 84 पाइपों की कीमत लगभग 10 लाख रूपये है जिन्हें बरामद कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक फखरपुर करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि जनपद गोण्डा के थाना परसपुर अन्तर्गत कृपापुरवा मलाव निवासी हरि गोविन्द सिंह पुत्र सत्यभान सिंह बीते 19 मई को तहरीर दिया था कि तीन लोग उनके 84 पाइप जो जल जीवन मिशन से सम्बन्धित थे जिन्हें चोरी कर लिया है। जिस पर पुलिस ने मुअसं. 197/24 धारा 379, 411 के तहत नसरूल्ला पुत्र सुभान उल्ला निवासी मगुहरि हलधर मऊ थाना कटरा बाजार, ज्ञानेन्द्र उर्फ हिताशु पुत्र राघवेन्द्र सिंह निवासी सिंहपुर थाना हुजूरपुर व राजू पुत्र मुस्तफा निवासी बुलहा हरिहरपुर थाना रानीपुर के विरूद्ध मामला पंजीकृत किया गया था। जिसमें से पुलिस द्वारा नसरूल्ला को गिरफ्तार कर उनके कब्ज से डीसीएम पर लदे 84 पाइप बरामद किए गए है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रूपये बतायी जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उ.नि.अमित गुप्ता, उ.नि. मानिकराज यादव, हे.का. ओंकार सिंह, हे.का.अभयनन्दन, का. दिग्विजय चौधरी शामिल रहे।
: अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, दो घायल
Wed, May 22, 2024
बहराइच। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में एक बालिका की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। कोतवाली नानपारा अर्न्तगत हुलासपुरवा पतरहिया निवासी प्रेम चन्द्र पुत्र मेवा लाल 50 वर्ष बुधवार को बाइक से दवा लेने बहराइच आ रहे थे। तभी बहराइच-नानपारा मार्ग पर नानपारा चीनी मिल के निकट उनकी बाइक को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामपाल द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली नानपारा में दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाली देहात अर्न्तगत सरदारपुर निवासी सत्यमगन पुत्र बाबू लाल 70 वर्ष बीती रात्रि साइकिल से चित्तौरा दवा लेने आए थे। तभी उन्हें तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं थाना कोतवाली देहात अर्न्तगत नगरौर निवासी भूपत अपनी बेटी शिवांसी 12 वर्ष तथा दयाराम व उनकी पत्नी के साथ अयोध्या से ट्रेन द्वारा बहराइच पहुंचे थे। जहां वह स्टेशन से निकल कर पैदल गांव जा रहे थे। दोनक्का के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सभी को टक्कर मार दी। जिससे शिवांसी बुरी तरीके से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
: 315 बोर तमंचा के साथ एक गिरफ्तार
Wed, May 22, 2024
बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने एक देशी तमंचा 315 बोर के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी महसी अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रधान चौहान पुत्र रामचन्दर उम्र 50 वर्ष निवासी महन्तपुरवा चौकसाहार थाना खैरीघाट को बहदग्राम सांवलपुरवा चौकसाहार से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुअसं. 403/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। ’गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार सिंह, का.आशीष पाण्डेय, का.संतोष कुमार चौधरी शामिल रहे।