: बेटी को नहीं मिला इलाज तो धरने पर बैठे पूर्व विधायक के पुत्र
Sat, Jun 8, 2024
बहराइच। बेटी को इलाज न मिलने के चलते पूर्व विधायक के पुत्र शनिवार को मेडिकल कालेज के इमरजेंसी गेट पर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि दो घण्टा बीतने के बावजूद भी उनकी बेटी का इलाज चिकित्सकों ने नहीं शुरू किया। विधायक पुत्र के धरने पर बैठते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सीएमएस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मनाने का प्रयास किया पर वह मानने को तैयार नहीं हुए। ज्ञातव्य हो कि नानपारा के पूर्व भाजपा विधायक दिवंगत जटाशंकर सिंह के पुत्र बृजेन्द्र पाल सिंह की बेटी श्रेष्ठा सिंह 15 वर्ष की शनिवार को अचानक तबियत खराब हो गई। जिसे सास लेने में समस्या हो रही थी। जिस पर दोपहर को विधायक पुत्र अपनी बेटी को लेकर मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में आये। जहां इलाज शुरू नहीं हो सका। जिस पर उन्होंने डा.रजत के चेम्बर में पहुंचकर उनसे इलाज करने की गुजारिस की। बावजूद इसके वह भी बेटी को देखने नहीं आए। जिससे नाराज पूर्व विधायक के पुत्र बृजेन्द्र पाल परिसर समेत इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। सीएमएस डा.एम.एम.त्रिपाठी ने उन्हें समझाया और वह नहीं माने। पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक पुत्र को समझाने का प्रयास कर रही थी।
: एएसपी द्वारा की गई विवेचनाओं की समीक्षा
Sat, Jun 8, 2024
अर्दली रूम कर मातहतों को दिए निर्देश
बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा द्वारा पुलिस चौकी घंटाघर पर थाना कोतवाली नगर के विवेचकों का अर्दली रूम कर विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा अनावरण हेतु शेष अभियोगो का शीघ्र अनावरण करते हुए बरामदगी, गिरफ्तारी करने के साथ, थाना क्षेत्र में घटित हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने व थाना चार पहिया, दो पहिया वाहन व बैंको की नियमित रूप से चेकिंग करते हुए अपेक्षित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। विवेचना की समीक्षा करने के उपरांत सदर मालखाना का भी निरीक्षण किया गया।
: डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई खेलकूद प्रोत्साहन समित की बैठक
Sat, Jun 8, 2024
बहराइच। शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्र सभागार में आयोजित जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेडियम परिसर व शौचालय इत्यादि की साफ-सफाई रखी जाय ताकि खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्टेडियम के तरणताल के संचालन हेतु तैराकी प्रशिक्षण, जीवन रक्षक व सफाई कर्मी की नियुक्ति के सम्बन्ध में शासन व विभागीय दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। बाल तरणताल तथा मुख्य तरणताल के पानी निकासी हेतु हार्वेस्टिंग सिस्टम पर विचार-विमर्श के दौरान डीएम द्वारा औचित्यपूर्ण विस्तृत प्रस्ताव आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। तहसील व ब्लाक स्तर पर युवा खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम हेतु सुझाव प्राप्त होने पर डीएम ने कहा कि राजस्व व ग्राम्य विकास विभाग के समन्वय से इस दिशा में प्रयास किया जायेगा। बैठक के दौरान प्रोत्सन समिति के सदस्यों द्वारा मार्निंग के शेसन में साफ-सफाई तथा ईवनिंग सेशन में सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था के सम्बन्ध में सुझाव दिया गया। बैठक का संचालन उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक ने किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल, अधि.अधि. न.पा.परि. बहराइच प्रमिता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी सहित अन्य अधिकारी तथा समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।