: खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए किसान हरी खाद के लिए लगाएं ढैंचा
Wed, Jul 17, 2024
किसान आगामी सितम्बर-अक्टूबर में गन्ना लगाए तो होगा भारी उत्पादन
पारले चीनी मिल फखरपुर, बहराइच। आज के समय में किसान अच्छा उत्पादन करने के लिए अपने खेतों में अंधाधुंध रासायनिक खाद का इस्तेमाल करते है जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होती जा रही है। इसका असर फसल के गन्ना उत्पादन पर भी पड़ता है। इसके साथ मिट्टी में आर्गेनिक कार्बन भी कम हो गया है, ऐसे में किसान खेत में हरी खाद ढैंचा की खेती कर सकते है। जिससे खेतों की भौतिक और रासायनिक दशा में सुधार होता है। जिससे फसल उत्पादन में भारी बढ़ोतरी होती है। इसलिए खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए किसानों को साल में एक बार हरी खाद ढैंचा की खेती जरूर करनी चाहिए। जो 45 दिन में तैयार हो जाती है। इस फसल को तैयार हो जाने के बाद ट्रैक्टर चलित हैरो से खेत में मिट्टी में मिला दिया जाता है जो वर्षा होने के बाद खेत में पूर्णतया सड़ जाता है। अपघटन बढ़ने से मिट्टी के जैविक और रासायनिक गुणों में वृद्धि होती है। इससे खेत में जल धारण करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही आने वाली गन्ना फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटाश मिलता है। इससे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी बढ़ता है। अतः इस समय जो भी खाली खेत है उनमे अधिक से अधिक हरी खाद के लिए ढैंचा फसल लगाए। जिससे भूमि में कार्बन की मात्रा में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी होगी और गन्ना उत्पादन भी काफी अच्छा होगा। इसके अलावा पारले द्वारा भी किसानों की मिट्टी जांच निशुल्क की जा रही है। भूमि अच्छी होगी तो उत्पादन अधिक होगा। इसके लिए भारी अनुदान पर पारले बायो फर्टिलाइजर, आर्गेनिक खाद अपने किसानो को दे रही है। इन सभी बातों की चर्चा पारले के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने गोष्ठी के दौरान बनवा ग्रामसभा में किसानों को बताया। गोष्ठी में 120 किसान एवं पूर्व अध्यक्ष सरदार सिंह सहकारी गन्ना विकास समिति बहराइच, अन्य अधिकारीगण सूबेदार, अमरेंद्र, प्रवेश, सूर्य प्रताप, नागेंद्र उपस्थित रहे।
: महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
Wed, Jul 17, 2024
पर्यटन विकास एवं जीर्णाेद्धार कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव को कराये गये गार्डनिग कार्य को दुरुस्त कराने तथा स्मारक स्थल के रख रखाव व संचालन हेतु पर्यटन विभाग से कंसर्टेन्ट तैनात कराकर नियम व शर्तें निर्धारित कराने का निर्देश दिया। इसके आलावा विद्युतीकरण कार्य का विद्युत विभाग से सत्यापन कराने एवं अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि भवन में जहाँ-जहाँ सीलन की समस्या है उसे भी ठीक करा दिया जाय। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अमर सिंह, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सुजीत कुमार सिन्हा, कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस के स्थानिक अभियंता भानु प्रताप, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सहित राजा पयागपुर यशुवेन्द्र विक्रम सिंह तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: चोरी गया डीजे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Wed, Jul 17, 2024
बहराइच। पयागपुर पुलिस द्वारा चोरी गए डीजे को बरामद कर एक आरोपी चोर को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि चोरी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त बबलू उर्फ सत्य प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी रमवापुर सतपेड़िया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की डीजे मशीन बरामद की गई है।
बालिका के अपहरणकर्ता को पुलिस ने भेजा जेल
बहराइच। दरगाह पुलिस द्वारा मासूम बच्ची का अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने एक तीन वर्षीय बालिका का अपहरण किया जा रहा था। जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा उसे दौडा़कर पकड़ लिया गया था तथा पुलिस को सौंप दिया गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त नरेश कहार पुत्र परवाने निवासी मोहरना थाना देहात कोतवाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
तेंदुए ने हमला कर तीन को किया घायल
बहराइच। बाग में आराम कर रहे तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। हालांकि तीनों बाल-बाल बच गए। घायलों का अस्पताल में उपचार किया गया। घटना थाना मटेरा अन्तर्गत शंकरपुर मदारगढ़ी की है। जहां बुधवार लगभग ढाई बजे रिंकू सिंह, मोनू सिंह व अन्नू सिंह निवासी निहालपुरवा पर तेदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह तीनों ने तेंदुए से संघर्ष कर किसी तरह जान बचाई। जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर वन विभाग के रेंजर ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया व घायलों का हालचाल जाना।
सेंध लगाकर लाखों की चोरी
बहराइच। चोरों ने सेंध लगाकर एक घर से नगदी समेत हजारों के जेवर पार कर दिए। घटना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत पकरा देवरिया की है। जहां निवासी बुधराम पुत्र राम आधार के घर में चोरों ने बीती रात्रि सेंध लगाकर लगभग 31 हजार रूपये के सोने, चांदी के जेवरात, कपड़े व बर्तन उठा ले गए। सुबह जब परिजन जगे तो सेंध लगा देख हड़कम्प मच गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
सरयू में डूबी बालिका का शव दूसरे दिन उतराता मिला
बहराइच। सरयू नदी में अपने सहेलियों के साथ नहाते समय एक किशोरी का शव बुधवार दूसरे दिन नदी में उतराता पाया गया। जिस पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ज्ञातव्य हो कि थाना खैरीघाट अन्तर्गत बेला मकन निवासिनी अर्चना यादव पुत्री महेश्वर यादव 15 वर्ष अपने पड़ोस के पूजा, लक्ष्मी व प्रीती के साथ मंगलवार को धान का खेत देखने गई थी। जिसके बाद वापस लौट रही थी। रास्ते में लौटते समय सरयू नदी में सभी नहाने लगी। नहाते समय सभी डूब रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने प्रीती, पूजा व लक्ष्मी को डूबने से बचा लिया। जबकि अर्चना नदी में डूब गई थी। जिसका शव दूसरे दिन बुधवार सुबह नदी में उतराता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।