ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: नहर में नहा रहा युवक डूबा

स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश जारी
बिछिया, बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक बकरी चराने गया। गर्मी लगने पर वह सरयू नहर में नहाने लगा। नहाते समय पैर फिसलने से वह नहर में डूब गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक युवक का पता है चल सका। जिले के कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत हरखापुर निवासी 20 वर्षीय फैशन उर्फ इनायत कुरैशी पुत्र चुन्ना कुरैशी शनिवार सुबह 10 बजे बकरियों को चराने के लिए नहर के तट पर गया। बकरियों को चराने के दौरान युवक हरखापुर सेमरी घटही के बीच स्थित धोबिया घाट नहर में गर्मी लगने पर नहाने चला गया। नहाते समय पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे तो मौके पर चप्पल मिली। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। सभी ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें