नेपाल-बांग्लादेश के बीच टेलिमेडिसिन सेवा विस्तार को लेकर हुआ समझौता : अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 6, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। नेपाल की डिजिटल स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संस्था हेल्थ याद आयो और बांग्लादेश की क्लिनिकल लिमिटेड के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलिमेडिसिन सेवाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण सहयोग समझौता हुआ है। इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ कर दिया है। समझौते के बाद अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के लिए काठमांडू के अंतरराष्ट्रीय स्तर के अस्पतालों से मेडिकल सेकेंड ओपिनियन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। हेल्थ याद आयो ने अपनी टेलिमेडिसिन तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों का नेटवर्क क्लिनिकल लिमिटेड के साथ एकीकृत किया है। जिससे मरीजों को घर बैठे सुरक्षित, सरल और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। हेल्थ याद आयो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विमल बराल ने कहा कि यह सहयोग दक्षिण एशिया में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं क्लिनिकल लिमिटेड के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी परवेज अहमद ने कहा कि इस साझेदारी से बांग्लादेश के मरीजों को नेपाली विशेषज्ञ चिकित्सकों तक आसान पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन