ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: लिंग संवेदीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन

बहराइच। 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के प्रागण में गुरूवार को लिंग संवेदीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन उप कमांडेंट हिमाशु दुबे 59वीं वाहिनी के तत्वाधान में किया गया। जिसमे सहायक कमांडेंट गौतम शर्मा द्वारा वाहिनी के जवानों को लिंग संवेदीकरण विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट गौतम शर्मा ने जवानों को अवगत कराया कि लिंग समानता हमारे वर्तमान आधुनिक समाज में गंभीर मुद्दों में से एक है। यह महिलाओं और पुरुषों के लिए जिम्मेदारियों, अधिकारों की समानता को संदर्भित करता हैं। हमें अपने प्रयासों में ईमानदार होना चाहिए और महिलाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने पर काम करना चाहिए। भारत में पूर्ण लैंगिक समानता के लिए, पुरुषों और महिलाओं दोनों को एक साथ काम करना होगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। कार्यक्रम के दौरान उप-कमांडेंट शेखर बजाज, डॉ. विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु चिकित्सक), निरीक्षक (प्रशासन), मदन लाल एवं 59वीं वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें