ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: ई-बैटरी रिक्शा पलटने से महिला की मौके पर मौत, आधा दर्जन घायल

बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज से हुजूरपुर जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा पलटने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक रामकुमार पुत्र शुघर अपने ही ई-रिक्शा से परिवार के साथ ग्राम पंचायत करमुल्लापुर से स्थानीय मार्केट कैसरगंज अपने ई रिक्शा से आ रहा था कि उसमें बैठी घर की सवारी सुनीता पत्नी रामकुमार उम्र 30 वर्ष, गुड़िया पुत्री राम कुमार उम्र 16वर्ष, शीला पुत्री राम कुमार उम्र 10 वर्ष, पिंकी पुत्री राम कुमार उम्र 9 वर्ष, नंदनी पुत्र राम कुमार उम्र 5 वर्ष और उर्मिला पत्नी महेश उम्र लगभग 28 वर्ष कैसरगंज बाजार आ रहे थे। जबकि हुजूरपुर मार्ग स्थित चक पिहानी के निकट अनियंत्रित होकर ई-रिक्शापलट गया। जिसमें सुनीता पत्नी राम कुमार उम्र 30 वर्ष की मौके पर दबकर मौत हो गई। जबकि अन्य इन्हीं के परिवार के लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कैसरगंज पुलिस को दी। कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर उचित कार्यवाही के लिए ले गई। जबकि घायलों को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें