ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

बहराइच। जनपद के हुजूरपुर-खुटेहना मार्ग पर बारात जा रहे बाइक सवार नाले में गिर गए। एक बराती की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिलोरा बासू गांव निवासी प्रदीप कुमार 20 पुत्र अशोक कुमार व संतोष 22 पुत्र राम अवतार की रिश्तेदारी में शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम था। जिस पर बाइक से दोनों पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरकापुर में बारात जा रहे थे। हुजूरपुर खुटेहना मार्ग पर बाइक सवार रात 10 बजे पहुंचे। तीव्र मोड़ का सभी ने ध्यान नहीं दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर जमुवार नाले में गिर गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार उपाध्याय ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल संतोष को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि देर रात में हादसा हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें