ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद

पकड़े गए अपराधियों के पास से सोने की अंगूठी, चांदी की पायल व नगदी बरामद
बहराइच। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचा। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक त्रिलोकीनाथ मय हमराही द्वारा वांछित अभियुक्त गप्पू पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला नाजिरपुरा नई बस्ती थाना कोतवाली देहात व सलमान पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला नाजिरपुरा निकट काली मस्जिद थाना कोतवाली नगर को त्रिमुहानीघाट मोड से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से एक अदद सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, 3370 रूपये नगदी व दो बाइकें बरामद की गई। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर व देहात में मारपीट, एनडीपीएस, धोखाधड़ी, जालसाजी व चोरी के करीब आधा दर्जन मुकदमें पूर्व में दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक त्रिलोकीनाथ, का.आशीष नाथ चौहान, का.जितेन्द्र कुमार, का.शैलेश कुमार सिंह, का.सोहन प्रसाद, का.अंकित राणा शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें