ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, एक झुलसा

बहराइच। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में किशोर भी शामिल है। घटना कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत बेझा गांव की है। जबकि एक युवक झुलस हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दो मौतों से गांव में मातम छा गया है। लोगों की भीड़ जुट रही। लेखपाल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिले में शनिवार को तेज धूप निकली थी। लोग गर्मी से बचने के लिए हर प्रयास करते दिखे। वहीं कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे इलाकों में दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। हल्की बारिश शुरू हो गई, बादल चमकने लगे। जंगल से सटे कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत बेझा निवासी दुर्गेश 20 पुत्र बुधई, चांद बाबू 13 पुत्र इस्माइल व राजेश 18 पुत्र अमेरिका अपने खेतों में काम कर रहे थे। बारिश होने पर सभी अपने घरों को जाने लगे। घर से 100 मीटर पहले ही तेज चमक के साथ सभी लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में दुर्गेश व चांद बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश झुलस कर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल शशि कुमार राणा, हल्का लेखपाल और नायब तहसीलदार गांव पहुंचे। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद सभी को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वही गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौतों से मातम छा गया है। सैकड़ों की भीड़ जमा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें