ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: चीनी मिल का बॉयलर खुलने से दो कर्मचारी झुलसे

गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती
बहराइच। पारले चीनी मिल परसेंडी में मिल का बॉयलर अचानक खुल गया। जिसकी चपेट में आकर मिल के दो कर्मचारी झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के परसेंडी में पारले चीनी मिल का संचालन होता है। मिल में हुजूरपुर थाना क्षेत्र के भूपानी गांव निवासी सत्यम सिंह 32 पुत्र अरुण प्रताप व अनुराग प्रताप सिंह 35 पुत्र नरसिंह बहादुर काम करते हैं। मंगलवार रात को दोनों कर्मचारी काम कर रहे थे। तभी मिल के डिस्टेलरी प्लांट का बॉयलर खुल गया। जिससे बॉयलर से गर्म भाप निकलने लगा। जिसकी चपेट में आने से दोनों कर्मचारी झुलस गए। आनन-फानन में दोनों कर्मचारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ईएमओ डॉक्टर अंकित पांडेय ने बताया कि मिलकर्मी ज्यादा झुलस गये है। उधर घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें