ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: चोरी की योजना बनाते तीन चोर गिरफ्तार

रुपईडीहा, बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने चोरी की योजना बनाते 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। विगत कुछ दिनों से कस्बे में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने पुलिस कर्मियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर उप निरीक्षक अश्विनी पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल, का धीरज कुमार, अशोक तिवारी, रामवीर चौहान, धर्मनाथ साहनी आदि की टीम ने ईदगाह के पास से समय बीती रात्रि लगभग 1 बजे के आसपास इन तीनो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों के पास से 1 अदद चाकू, 1 टार्च, 2 चाभी का गुच्छा व 1 अदद पेचकस बरामद किया है। पकड़े गए चोरों की पहचान कलाम पुत्र इब्राहीम निवासी सीतापुरवा, सगीर पुत्र मो.इशाक निवासी मुनीरगंज व मुस्ताक अली पुत्र जोगी निवासी रुपईडीहा गांव के रूप में की गई। पकड़े गए तीनो चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें