ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: दो घरों में चोरी, जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा अन्तर्गत ग्राम पंचायत मधवापुर के जमुनापुर गांव में सोमवार रात को चोरों ने दो मकानों से नगदी समेत लाखों के संपत्ति चोरी कर ली। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत मधवापुर के जमुनापुर गांव निवासी तेज प्रताप सिंह पुत्र कौशल कुमार सिंह सोमवार रात को परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात मकान के पीछे दरवाजे पर लगे ताले को चोरों ने काट दिया। इसके बाद सभी घर में घुस गए। चोरों ने हजारो रुपए नकदी, सोने और चांदी के जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत डेढ़ लाख की चोरी की। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी राज किशोर सिंह पुत्र गोपाल सिंह के यहां चोरी की। यहां से चोरों ने दो हजार रूपये नकदी, सोने चांदी के जेवरात और कपड़े समेत 50 हजार से अधिक की चोरी की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें