: युवक का शव नहर किनारे पड़ा मिला, हत्या की आशंका
Admin
Sun, Aug 27, 2023बहराइच,। घर से काम पर निकले युवक का शव नहर किनारे पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत कैसे हुई या हत्या की गई है इसके लिए पुलिस जांच कर रही है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वैनी निवासी जसवंत तिवारी उर्फ गुड्डू पुत्र जय प्रकाश तिवारी इफका फार्मा कंपनी में काम करता था। शनिवार को युवक घर से काम पर जाने की बात कहकर चला गया। लेकिन शाम तक वापस नहीं पहुंचा। जसवंत की मां ने बताया कि रात में आठ बजे फोन पर बात हुई। साथ ही घर खाना खाने के लिए आने की बात कही। इसके बाद भी बेटा देर रात तक घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह युवक का शव गांव जाने वाली नहर के निकट पड़ा मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन