ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: प्रेमी का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बहराइच। प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाए प्रेमी का शव फंदे से लटकता पाया गया। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात के हेमरिया गांव में एक लड़के का गांव के ही अपने रिश्तेदार लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी को लेकर शुक्रवार को पंचायत हुई, लेकिन पंचायत ने बात नहीं बनी। इस पर रात में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। इसकी भनक लगते ही प्रेमिका के पिता ने अन्य की मदद से युवक की जमकर पिटाई की इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम पंचायत हेमरिया निवासी इकबाल खां पुत्र जहूर खा की रिश्तेदारी गांव निवासी भुस्सी के यहां है। इकबाल का प्रेम प्रसंग भुस्सी की बेटी ललतुन से चल रहा है। दोनों एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार थे। लेकिन लड़की के पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे। दोनों की शादी हो जाए इसके लिए शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई, लेकिन पंचायत के दौरान शादी की बात नहीं बनी। जिस पर इकबाल ने रात 11 बजे अपनी प्रेमिका को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई, पीछे से प्रेमिका का पिता भी पहुंच गया। आरोप है कि पिता ने अन्य लोगों की मदद से इकबाल को जमकर पीटा। युवक का शव प्रेमिका के घर में फंदे से लटकता मिला है। प्रेमी के परिवार के लोगों ने हत्या कर शव लटकाये जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जायेगी। मृतक इकबाल की प्रेमिका से जब वहां मौजूद लोगों ने पूछा तो प्रेमिका ने बताया कि पिता ने रात में 12 बजे हमारे सामने इकबाल को कई घुसे मारा। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इकबाल का अपने रिश्तेदार लड़की से प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। लेकिन लड़की के परिवार के लोगों की रजामंदी न होने के चलते शादी नहीं हो पा रही थी। शादी के लिए पूर्व में भी तीन बार पंचायत हो चुकी। लेकिन पंचायत के द्वारा भी इस पर सहमति नहीं बन सकी, अंत में प्रेमी को जान गंवानी पड़ गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें