ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: अंतिम संस्कार में शामिल होने होने जा रहे लोगों की नाव पलटी, बाल बाल बचे सभी सवार

नदी में डूबी बाइकों को थानाध्यक्ष ने गोताखोरों की मदद से निकलवाया
बहराइच। बहराइच स अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों की नाव नदी में पलट जाने के चलते सवार डूबने लगे। पर किसी तरह बचकर सभी बाहर निकल आए। नाव पर 6 महिलाओं 4 बच्चों सहित कुल 14 लोग सवार थे। घटना थाना खैरीघाट अंतर्गत पहलवानपुरवा घाट की है। जहां सभी लोग पहलवानपुरवा निवासी कैलाश यादव पुत्र महावीर यादव के मौत की सूचना पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नदी पार कर नाव से जा रहे थे। तभी बीच नदी में हादसा हो गया। घटना में दो बाइक भी नदी में डूब गई। मुन्नापुरवा रायपुर निवासी हीरालाल यादव पुत्र बच्चू लाल यादव की पैशन प्रो व ईंटहा निवासी बृजेश कुमार पुत्र कल्लू की होंडा शाइन बाइक भी नदी में डूब गई। सूचना पर थानाध्यक्ष खैरीघाट कमल शंकर चतुर्वेदी मयफोर्स मौके पर पहुंचकर सभी को सकुशल गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया तथा बाइकों की तलाश करवा कर उन्हें भी उनके स्वामियों के सुपुर्द करवाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें