ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: मृतक सफाई कर्मी के परिजन को सौंपी गई आर्थिक सहायता की धनराशि

जरवलरोड, बहराइच। बीते दिनों जरवल ब्लॉक के एक गांव में तैनात सफाई कर्मी की अचानक तबियत बिगड़ी थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार को ब्लॉक के अधिकारियो व कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता राशि सौपते हुए परिवार का ढांढस बंधाया है। जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम करमुल्लापुर सुर्जीपुरवा निवासी रजनीश राव जरवल ब्लॉक के तपेसिपाह गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। बीते 4 जुलाई को रजनीश राव की अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ने से इलाज के दौरान बाराबंकी के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी एस.पी.पांडे, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज अहमद समेत ब्लॉक के कई अधिकारियो व कर्मचारियों ने मृतक सफाई कर्मचारी के आवास सुर्जीपुरवा पहुंच कर आपसी सहयोग से आर्थिक सहायता के रूप में मृतक की पत्नी के हाथो में 56 हजार रुपए की सहायता धनराशि सौंप कर दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया है। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण वर्मा, विकास सिंह, राजेश्वर प्रताप, सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री युवराज साहू समेत राहुल श्रीवास्तव, वसीम, प्रमोद, सुजीत, राम वृक्ष, अभय, ,श्रीकृष्ण, सचिन, देवी शरण समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें