ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: शिक्षिका ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

बहराइच। प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका ने शिक्षण कार्य के दौरान गुरुवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त खाने से पूर्व शिक्षिका ने किसी के विरुद्ध ग्रुप पर लिखा भी है। जिला अस्पताल में शिक्षिका का इलाज चल रहा है। रायबरेली जनपद की निवासी शिक्षिका प्रीति अग्रवाल 35 प्राथमिक विद्यालय रामगांव में तैनात हैं। गुरुवार को शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे अफरा तफरी मच गई। शिक्षिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिक्षिका ने विषाक्त खाने से पूर्व किसी के विरुद्ध ग्रुप में परेशान करने का मैसेज भी डाला है। इसके बाद उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉक्टर भरत पांडेय ने बताया कि शिक्षिका विषाक्त पदार्थ (आरगेनो फेसफोरस) खा कर आई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी विषाक्त पदार्थ पदार्थ खाने की जानकारी नहीं है। हालांकि थानाध्यक्ष ने जिला अस्पताल पहुंचकर शिक्षिका की सेहत के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें