: कानून का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाईः सीओ
Admin
Sat, Jun 10, 2023
समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की सुनी गई फरियाद
थाना कैसरगंज में समाधान दिवस संपन्न
कैसरगंज, बहराइच। थाना परिसर कैसरगंज में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की फरियाद उप जिलाधिकारी महेश कुमार कैथल, पुलिस’ ’क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने सुनी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि थाने में जो भी मामले आये उन्हें तत्काल प्रभाव से निस्तारित करने का प्रयास करें। थाने से कोई भी फरियादी वापस नही होना चाहिए। थाना दिवस कैसरगंज में आए फरियादी शशि शेखर’ ’निवासी उशरा की तहरीर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज ने फरियाद सुनते कहां कि थाना कैसरगंज के ग्राम उसरा मे राजस्व विभाग की टीम ने सीमांकन कर पिलर लगा दिए थे। जिसको ’विपक्षियों ने सरकारी महकमे द्वारा लगाए गए पिलर को उखाड़ कर फेंक दिया और न्यायालय के आदेश की अवहेलना की। जिस को संज्ञान में लेते हुए उप जिलाधिकारी कैसरगंज ने मुकदमा दर्ज करवा कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए। अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी कैसरगंज राजनाथ सिंह ने कहां कि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जा रही है जिससे दोबारा ऐसी हरकत न होने पाएं। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें जेल भिजवाया जा रहा है। इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक गुलाब सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन