ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: समाजसेवी तुलसी सिंह कुशवाहा को देहदान के लिए मृत्यु उपरांत प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

बहराइच। जिले के महान समाजसेवी स्व. तुलसी सिंह कुशवाहा को देहदान के लिए मृत्यु उपरांत किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 25 जुलाई दिन मंगलवार किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ एनाटॉमी विभाग द्वारा आयोजित देहदान सम्मान समारोह स्थान अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी कुलपति किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के द्वारा बहराइच जिले के मूलनिवासी महान समाजसेवी स्व. तुलसी सिंह कुशवाहा को मृत्यु उपरांत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी स्व. तुलसी सिंह कुशवाहा अपना संपूर्ण अंगदान करने वाले बहराइच जिले के प्रथम व्यक्ति थे। प्रशस्ति पत्र को उनकी सुपुत्री मंजू ‘मैत्री‘ (लेखिका) व सुपुत्र सिद्धार्थ सिंह शाक्य एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ के द्वारा ग्रहण किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी ने समाजसेवी स्व. तुलसी सिंह कुशवाहा व अभी तक देहदान कर चुके समस्त सम्मानित व्यक्तियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समस्त देहदान कर चुके व्यक्तियों का हमारा चिकित्सा विश्वविद्यालय सदैव ऋणी रहेगा। आज हम चिकित्सा के क्षेत्र में जिन उपलब्धियों को हासिल कर चुके हैं, समस्त सम्मानित समाजसेवियों के इस अमूल्य योगदान के बिना यह कभी भी संभव नहीं हो सकता था। चिकित्सा के क्षेत्र में उनका यह अमूल्य योगदान हमारे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन सभी समाजसेवियों के इस अमूल्य योगदान के लिए हम उनके सदैव आभारी रहेंगे। समाजसेवी स्व. तुलसी सिंह कुशवाहा की सुपुत्री मंजू ‘मैत्री‘ (लेखिका) सुपुत्र सिद्धार्थ सिंह शाक्य एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ व कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने अंगदान करने वाले सभी समाजसेवियों को उनके इस अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद दिया। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के एनाटॉमी विभाग द्वारा आयोजित देहदान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ विपिन पुरी (कुलपति किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ) वाइस चांसलर डॉ विनीत शर्मा, एनाटॉमी विभाग की प्रमुख डॉ पुनीता मानिक, डॉ एसएन शंखवार, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर, एमबीबीएस के छात्र एवं अन्य कई सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें