ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: 35 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

रुपईडीहा। रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार रात 11 बजे एक युवक को 920 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि रुपईडीहा एसएसबी की बीओपी के सहायक कमांडेंट वासुकी पांडेय, इंस्पेक्टर भास्कर कुमार, हे.का.खगपति पेथिया, सुरेंद्र कुमार व रुपईडीहा थाने के एसआई राम गोविंद वर्मा, का.देवेंद्र कुमार व भरत सिंह यादव चकियारोड चौराहे पर संदिग्धों की जांच कर रहे थे। तभी एक युवक को संदिग्ध जान कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से 920 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 35 लाख रुपये आंकी गयी है। युवक की पहचान आजाद अली पुत्र कासिम अली निवासी सुजौली बाबाकुट्टी थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर आजाद अली को न्यायालय भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें