ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: बिछिया-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस सेवा शुरू, फीता काट कर किया गया भव्य शुभारंभ

बिछिया, बहराइच। शनिवार प्रातः 10 बजे बिछिया बाजार में बिछिया देहरादून रोडवेज बस सेवा का फीता काट कर भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने बताया कि बिछिया-देहरादून बस सेवा के प्रारंभ हो जाने से मित्र राष्ट्र नेपाल के बांके, बर्दिया और कैलाली जिले के हजारों लोगों को भारत के विभिन्न शहरों में जाने के लिए जहां एक ओर आसानी होगी वही बहराइच और लखीमपुर खीरी के यात्रियों को शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर के रास्ते हरिद्वार होकर देहरादून तक पहुंचने में काफी आसानी होगी। समाजसेवी सरोज गुप्ता ने बताया कि बिछिया से यह बस दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर अगली सुबह 6 बजे देहरादून के आईएसबीटी बस अड्डे पर पहुंच जाएगी। इसी तरह देहरादून से दोपहर 11ः30 बजे बस छूटेगी और हरिद्वार बरेली शाहजहांपुर के रास्ते अगली सुबह 6 बजे बिछिया पहुंचेगी। समाजसेवी समीउददीन खान ने बताया कि स्थानीय जनता की मांग पर गोला डिपो की ओर से 1 जोड़ी नई बसें बिछिया देहरादून मार्ग के लिए दी गई हैं और सेवा का विस्तार देहरादून तक किया गया है। बिछिया से देहरादून तक का किराया 875 रूपये रखा गया है। शुभारंभ के इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सीएम योगी जिंदाबाद, परिवहन मंत्री जिंदाबाद तथा गोला डिपो जिंदाबाद के नारे लगाए और रोडवेज बस के ड्राइवर कंडक्टर को मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहम्मद जमील अंसारी, मोहम्मद सगीर, अमिताभ गुप्ता, सोनू सलमानी, शमीम अहमद, धर्मेन्द्र गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, अकील अहमद, साहिल खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें