ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: जमीनी विवाद में हुई अधेड़ की हत्या ,पुलिस जांच में जुटी

दिन दहाड़े हुई अधेड़ की हत्या ,मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
बहराइच। थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम रनियापुर के मजरा अहिरनपुरवा निवासी 60 वर्षीय अधेड़ राम केवल यादव की गुरुवार सुबह जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र संदीप यादव ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह रोज की तरह उसके पिता अपना स्कूल वाहन चलाने के लिए घर से विशेश्वरगंज के लिए साइकिल से निकले थे। तभी रास्ते में उनके गांव के ही निवासी जगतराम उर्फ जग्गी यादव, बुधराम व रमेश ने उन्हें रोककर लाठी डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला पुलिस में विचाराधीन चल रहा था। घटना के दिन ही दोनों पक्षों को थाने पर पुलिस द्वारा बुलाया भी गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनंद कुमार राय ने भी मौके की जांच की है। थाना प्रभारी विशेश्वरगंज विकास वर्मा ने बताया कि तहरीर में नामित तीन आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 138/23 धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें