ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

बौंडी, बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस पर विकास खंड फखरपुर के परिषदीय व निजी विद्यालयों में मिशन लाइफ के सफल आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर जगन्नाथ यादव के दिशा निर्देशन में विकास खंड के सभी परिषदीय विद्यालयों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को अपने खेतों एवं घरों में पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया और उसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा गया। इसी क्रम में संकुल बौंडी के प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संकुल प्रभारी साकेत भूषण तिवारी के नेतृत्व में पौधरोपण कर बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उप निरीक्षक राजाराम, आरक्षी अजय यादव, शिक्षक अमित आर्य, अनुपम, सौरभ गुप्ता सहित अनेक शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें