ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: बारिश के चलते वाहनों पर गिर पीपल का पेड़, चार घायल

बारिस के चलते सड़को पर जलभराव
बहराइच। जिले में बृहस्पतिवार सुबह मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे शहर की सड़कों पर जल भराव हो गया। वहीं बारिश के दौरान ही अमीनपुर नगरौर में पीपल का पेड़ गिरने से दो वाहन दब गए। चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में बृहस्पतिवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। जंगल क्षेत्र में सुबह पांच बजे से ही बारिश शुरू हो गई। जबकि शहर क्षेत्र में सात बजे से बूंदाबांदी तेज बारिश में तब्दील हो गई। मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़क तालाब जैसे नजर आने लगे। बारिश के दौरान ही कोतवाली देहात के दोनक्का अमीनपुर नगरौर में पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। जिसके नीचे पिक अप व बलेनो कार आ गये। पेड़ के नीचे दबे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये। चार लोग दबकर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को वाहन से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेसीबी से पेड़ को हटवाया गया। गोंडा बहराइच मार्ग पर नगरौर गांव के पास पेड़ गिरने से जाम लग गया। इससे आवागमन करने वाले लोगों को समस्या हुई। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पेड़ को हटवाकर जाम खुलवाया गया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें