: पारले कंपनी गन्ना किसानों को दे रही है 25 प्रतिशत अनुदान पर पावर वीडर
Admin
Wed, Jun 14, 2023
इस योजना का किसान भरपूर फायदा उठाये
बहराइच। पारले कंपनी लगातार किसानो की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। कंपनी अभी किसानों को पावर वीडर 25 प्रतिशत अनुदान पर दे रही है। पावर वीडर एक आधुनिक मशीन है जो गन्ने की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके साथ-साथ गन्ने में मिट्टी चढाने का कार्य भी इस मशीन द्वारा किया जाता है। गन्ना विभाग एवं पावर वीडर कंपनी के अधिकारी किसानों के खेतो पर लगातार डेमो भी करा रहे है। गन्ना फसल में यदि खरपतवार नियंत्रण ना हो तो लगभग 30 प्रतिशत पैदावार कम हो जाती है। जो किसान के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है इसलिए नुकसान ना हो और खरपतवार नियंत्रण सही तरीके से होता रहे इसके लिए पावर वीडर की एक अहम् भूमिका गन्ने की पेड़ी और पौधा फसल में है इससे प्रति एकड़ लागत में भी कमी आती है इसलिए अधिक से अधिक किसान यह पावर वीडर मशीन ले। जिससे प्रति एकड़ गन्ने का उत्पादन 500 कुंतल हो सके और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके, लेबर की समस्या भी कम आती है। पावर वीडर अधिक से अधिक किसान ले। इसका विशेष अनुरोध पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने किया। इस अवसर पर ग्राम नियामतपुर में डेमो के समय काफी संख्या में किसान एवं पारले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन