ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: 12 बोर अद्धी व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

बहराइच। कोतवाली कैसरगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को 12 बोर अद्धी व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह के नेतृत्व में थाना कैसरगंज पुलिस टीम ने मुअसं. 230/23 धारा 307, 504, 506 आईपीसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शहजादे पुत्र नजीब अहमद निवासी कोनारी थाना कैसरगंज को एक अदद अद्धी 12 बोर व कातूस के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 231/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास, मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, उप निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी, का.मनीष यादव, का.मुकेश कुमार, का.आलोक विक्रम सिंह, का.ललित कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें