ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: जंगल में सेमल पेड़ काटते एक गिरफ्तार

मौके से 09 गोल सेमल की लकड़ी व कुल्हाड़ी बरामद
बहराइच। जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से सेमल की लकड़ी काटते हुए कुल्हाड़ी के साथ वन विभाग की टीम ने गिफ्तार किया। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाश दीप बधावन के नेतृत्व में अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वर्षाकाल के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में गश्ती दल द्वारा सोमवार को प्रातःकतर्नियाघाट रेंज के कोर जोन में बडखडिया बीट कक्षा संख्या 3 (स) बाघ संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर सेमल पेड़ काटते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जगरोशन पुत्र अवधराम निवासी ग्राम बोकरहिया तेलियार थाना पढुआ जनपद लखीमपुर के रूप में की गई। मौके से 09 गोल सेमल की लकड़ी व एक कुल्हाड़ी बरामद की गई। पकड़े गए व्यक्ति के विरूद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल रवाना किया। गिरफ्तारी टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार, वन दरोगा मयंक पाण्डेय, वन दरोगा लवलेश कुमार, वन रक्षक अकील अहमद, वन रक्षक अब्दुल सलाम मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें