ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत

मां का शव फंदे से लटकता मिला तो बेटी बिस्तर पर मृत पड़ी मिली
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पिपरिया गांव निवासी मां-बेटी की शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां का शव फंदे से लटकता मिला था तो बेटी शिवांगी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मौके पर तत्काल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। सुबह परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी गई है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर पिपरिया गांव निवासी सुमन 36 पत्नी शोभाराम का शव घर में फंदे से लटकता मिला। जबकि 6 वर्षीय बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। रविवार सुबह मृतक महिला के बेटे ने कुंडी खोल कर देखा तो मां फंदे से लटक रही थी। साथ ही बहन बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। बेटे ने पिता को घटना की जानकारी दी। शोभाराम कमरे के अंदर पहुंचा तो चीखने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मां-बेटी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। लेकिन पुलिस इसे आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। घटना की सूचना मिलने ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक आर.के. पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें