ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: चिकित्सा शिविर में मानव व पशुओं की जांच कर दी गई दवाएं

एसएसबी द्वारा मानव व पशु चिकित्सा शिविर आयोजित
रुपईडीहा, बहराइच संयुक्त मानव चिकित्सा शिविर एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर निशुल्क दवाइयां बांटी गई। 59 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में शनिवार को 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के अधीनस्थ समवाय ‘जी‘ घुमनाबारू के कार्यक्षेत्र में पड़ने वाला गांव मझांव में ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में संयुक्त मानव चिकित्सा शिविर व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर 59वीं वाहिनी के तत्वाधान में कराया गया। जिसमें डा. आकिब अजाज जीडीएमओ द्वारा 76 पुरुष, 73 महिला, व 28 बच्चे कुल 177 लोगों को चिकित्सकीय टीम द्वारा जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गई। डा. विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु चिकित्सा) द्वारा 32 ग्रामीणों के 122 पशुओं की चिकित्सीय जांच की गई तथा चिकित्सीय टीम द्वारा निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया एवं साफ सफाई से रहने के बारे में बताया गया। इस शिविर आयोजन के तहत सीमावर्ती गाँव मझांव, बोझिया, गंगापुर एवं सिमरी मलमला के ग्रामीण लाभान्वित हुए। इस मौके पर उप-निरीक्षक (सा.) प्रवेश कुमार, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, चिकित्सीय टीम सहित, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य बल कार्मिक एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें