ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: ससुराल से मायके जा रही विवाहिता ने घाघरा नदी में लगाई छलांग

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शुरू की तलाश
बहराइच। ससुराल से अपने मायके जा रही विवाहिता ने बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारी घाट पुल से घाघरा नदी में छलांग लगा दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक विवाहिता का पता नहीं चल सका है। सीतापुर जनपद के मदेवा गांव निवासी आंचल देवी पत्नी रवि दीक्षित गुरुवार को अपने मायके जा रही थी। महिला का मायका हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंसारी टिकुरी गांव में है। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारीघाट पुल पर महिला अपने पति के साथ पहुंची। तभी उसने सिर में दर्द होने की बात कही। कुछ दूर जाकर महिला ने पुल से घाघरा नदी में छलांग लगा दी। पति ने घटना की जानकारी हरदी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने नदी में छलांग लगाई है। उसका विवाह 27 जून 2022 को रवि के साथ हुआ था। महिला की तलाश गोताखोरों द्वारा की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि मायके के लोगों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें