: नीट परीक्षा में जिले के कई छात्रों ने लहराया परचम
Admin
Wed, Jun 14, 2023माता-पिता व गुरूजनों को दिया सफलता का श्रेय
बहराइच। नेशनल इलिजिविलिटी इनट्रेन्स टेस्ट नीट परीक्षा के घोषित परिणा में जिले के अनेक छात्र-छा़त्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। बच्चों की सफलता पर परिजन व इष्ट मित्र फूले नहीं समा रहे है। हुजूरपुर निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र अजय सिंह अज्जू ने 632 अंक प्राप्त कर नीट में सफलता पाई है। उनके पिता अजय सिंह केडीसी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके है तथा वर्तमान में विश्व हिन्दू परिषद के जिला कार्याध्यक्ष है व सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। रविन्द्र ने प्रारम्भिक शिक्षा अजय सिंह शिक्षा निकेतन प्रेमीदास कुट्टी से पूरी कर सरस्वती विद्या मंदिर से माध्यमिक शिक्षा पूरी की। जिसके बाद नीट की तैयारी के लिए वह कानपुर चले गए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों को दिया। वहीं अन्य छात्रों में कैसरगंज क्षेत्र के सरायअली निवासी अनुज सिंह पुत्र अनिल सिंह ने नीट परीक्षा में 627 अंक प्राप्त कर सफलता पायी है। वहीं इसी क्षेत्र के हरचंदा निवासी मो.अशरफ पुत्र वकील अहमद ने 641 अंकों के साथ नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डा.एन.के.सिंह की पुत्री रिद्धिमा सिंह ने 655 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं कैसरगंज क्षेत्र के ही सऊद अहमद पुत्र डा.रईस अहमद ने नीट की परीक्षा में 629 अंक प्राप्त किये है। जबकि इसी क्षेत्र के ़ऋषभ कुमार पाण्डेय पुत्र यदुवंश कुमार पाण्डेय ने नीट परीक्षा में 638 अंक प्राप्त कर सफलता पायी है। वहीं इसी क्षेत्र के जैद पुत्र डा.अब्दुल वली ने नीट परीक्षा में 638 अंक प्राप्त किये है। वहीं फखरपुर के गजाधरपुर निवासी मो.हसन रजा पुत्र सुल्तान रजा ने नीट परीक्षा में 626 अंक प्राप्त कर सफलता पायी है। जबकि खैरीघाट क्षेत्र के बेहडा निवासी संस्कार अवस्थी पुत्र अविनाश अवस्थी को नीट परीक्षा में 660 अंक प्राप्त हुए है। वहीं पूर्व विधायक महसी सपा नेता के.के.ओझा के पुत्र आकाश ओझा ने भी नीट परीक्षा में सफलता पायी है। उन्होंने 607 अंक प्राप्त किये है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन