ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: श्रम विभाग द्वारा अभियान चला कर मुक्त कराये गये 07 बाल श्रमिक

बहराइच। श्रम विभाग के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को एएचटीयू यूनिट, एसजेपीयू यूनिट, प्रथम संस्था और चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम द्वारा थाना हरदी अन्तर्गत बेहड़ा एवं राजी चौक खैरीघाट में बालश्रम उन्मूलन अभियान संचालित कर कुल 07 बाल श्रमिकों को कार्य से अवमुक्त कराकर सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण टिप्पणी जारी कर अवमुक्त कराए गए बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री खान ने बताया कि खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले सेवायोजकों के विरूद्ध दो वर्ष तक की सजा या रू. 50000 तक का जुर्माना तथा गैर खतरनाक प्रक्रिया के अंतर्गत दोषी पाए जाने पर सेवायोजक को एक माह तक की सजा या रू. 10000 तक जुर्माना या दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है। श्री खान जनपदवासियों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों वा किशोरों से काम न लें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रिजवान खान व विंध्याचल शुक्ला के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान चाइल्ड लाइन से समन्वयक जीशान अंसारी, टीम सदस्य मनीष यादव, प्रज्जावल श्रीवास्तव, प्रथम संस्था से जिला समन्वयक राकेश कुमार चौबे, गोपी चन्द, श्रम विभाग से अजय सिंह, ए.एच.टी.यू. से प्रीती व अंजली मौजूद रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें