ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: शहीदों के उत्तराधिकारी कब तक सहेंगे अपमान विषयक संगोष्ठी आयोजित

महात्मा गांधी, महामहिम सरदार जोगेंद्र सिंह एवं रफी अहमद किदवई की प्रतिमा पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि
बहराइच। रविवार को प्रातः 10 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए सेनानी भवन परिसर में स्थापित पूज्य बापू महात्मा गांधी, महामहिम सरदार जोगेंद्र सिंह एवं रफी अहमद किदवई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात दिन के 11 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन सभागार में ‘‘स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के उत्तराधिकारीगण कब तक सहेंगे अपमान‘‘ विषयक संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें आत्मीय पूर्वजों शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के समकक्ष स्थान देने वाली सरकार जैसे मध्यप्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के मुख्यमंत्रीगणों के प्रति लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया गया। साथ ही हम स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों की उपेेक्षा किये जाने पर उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की समालोचना की गई। दोपहर 12.30 बजे से संगठन की मासिक बैठक पूर्व सूचना के अनुसार कोरम पूरा होने के पश्चात आरंभ हुई। जिसमें पांच विंदुओं पर विचार करके यथोचित निर्णय लिया गया। उक्त अवसर पर संगठन के प्रान्तीय कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र, बहराइच इकाई के संगठन अध्यक्ष वेदव्रत श्रीवास्तव, कर्मवीर सिंह, संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, कृष्ण देव तिवारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी, अंगनू प्रसाद, विद्या राम मौर्य, रंगई यादव, संगठन महामंत्री आदित्य भान सिंह, इकौना श्रावस्ती के संगठन मंत्री बदलूराम गौतम, अशर्फी लाल गौतम, गिलौला श्रावस्ती के फूलमती देवी, बहराइच के तुलसी राम, अमरेन्द्र मिश्र, श्रीमती रानी देवी मिश्रा, शिव नारायण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें