ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: आग से पांच ग्रामीणों के घर जलकर खाक, एक मवेशी की झुलसकर मौत

एसडीएम ने लिया जायजा
बहराइच। जंगल क्षेत्र में सोमवार रात को तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी के बीच ही ग्रामीणों के घरों में आग लग गई। आग लगने से पांच ग्रामीणों के घर जलकर राख हो गए। एक मवेशी की भी झुलस कर मौत हो गई। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। एसडीएम ने मौके का मुआयना कर ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया है। विकास खंड मिहीपुरवा के ग्राम पंचायत कारीकोट के आजाद नगर में देर रात आई आंधी के चलते भीषण आग लग गई। आंधी में आग की लपटें फैलने लगी। आग को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी में मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक सुजौली ब्रह्मा गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक क्षेत्रीय ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से तत्काल आग को कड़ी मशक्कत कर पानी के मोटर और इंजनों के माध्यम से बुझा लिया लेकिन तब तक गांव निवासी राजेश्वरी, श्याम बिहारी, रामनिवास, लालमोहर, रमाकांत के घर जलकर खाक हो गए। एक मवेशी की भी जलकर मौत हो गई। ग्राम प्रधान केशव राम चौहान, राम फल, तरुण तिवारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम को घटना से अवगत कराया गया। एसडीएम मोतीपुर संजय कुमार भी रात में पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि अग्निकांड में पीड़ित ग्रामीणों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी और तहसील प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर मुआवजा भी दिलवाया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें