ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: मारपीट में दूल्हा समेत पांच घायल

बहराइच। शहर के वशीरगंज मोहल्ले में शादी से पूर्व आयोजित रतजगा कार्यक्रम में रात को डीजे बज रहा था। जिसका पड़ोस के दबंगों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हमले में दूल्हा समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के मोहल्ला वशीरगंज निकट कल्लू आरा मशीन निवासी पेंटर पुत्र अब्दुल हक का विवाह बुधवार को होना है। विवाह से पूर्व सोमवार रात में रतजगा कार्यक्रम पेंटर के यहां आयोजित हुआ। जिसमें रात 10 बजे डीजे बज रहा था। मेहमान डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी मोहल्ले के दबंगों ने डीजे बंद करने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर शादी में आए मेहमानों की पिटाई की। बचाने दौड़े दूल्हे पेंटर को पीटा। दबंगों की मारपीट में दूल्हा समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से झगड़ा शांत कराया गया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली नगर के वशीरगंज चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि डीजे बजने को लेकर विवाद और मारपीट हुआ था। उन्होंने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। रात में आयोजित रतजगा कार्यक्रम के दौरान बारिश हो रही थी। बारिश के दौरान ही दबंगों ने डीजे बजाने को लेकर मारपीट की। जिससे कार्यक्रम भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें