ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: बीमारी से तंग आकर युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, मौत

बौंडी, बहराइच। जनपद के जैतापुर बाजार निवासी युवक ने बीती रात खुद को गोली मार ली। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार डीहा निवासी अरुण कुमार सिंह 42 पुत्र सुरेंद्र कुमार सिंह काफी समय से प्लास्टिक एनीमिया की बीमारी से ग्रसित थे। अभी दो दिन पूर्व ही अरुण कुमार ने दो यूनिट ब्लड चढ़वाया था। बुधवार रात को बीमारी से तंग आकर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। कनपटी पर लगते हुए गोली जा धंसी। जिससे मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष गणनाथ प्रसाद मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता सुरेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें