ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: थाना प्रभारी का विदाई समारोह आयोजित

जरवलरोड, बहराइच। थाना प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई के अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं थाना कर्मियों ने फूलमाला से लादकर गाजेबाजे के साथ विदा किया। समारोह को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि आपका कार्य व्यवहार सराहनीय रहा है गरीबों के साथ न्याय सज्जनों का संरक्षण तथा आरजक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्वाई आपकी विशेषता रही है। गाजा बाजा एवं फूलमाला से अभिभूत प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जरवलरोड थाने का कार्यकाल एवं क्षेत्रवासियों पुलिसकर्मियों का स्नेह अविस्मरणीय रहेगा। इसके अलावा कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय राव, अशोक कुमार मिश्रा अन्ना पत्रकार, जितेन्द्र सिंह मो. शमीम अहमद, आदि वक्ताओं ने स्थानन्तरण प्रक्रिया को. सामान्य बताते हुए श्री सिंह के कार्य प्रणाली को सराहा। थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक आन्नद सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार, पवन कुमार सिंह महिला आरक्षी शिवांनी त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। विदाई के अवसर पर थाना स्टाफ के आंखों से आंसू क्षेत्र के लोगों से आंसू निकल रहे थे। इस अवसर पर डॉ अवधेश शर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजय राव, अरुण श्रीवास्तव, आकाश दीक्षित, राकेश राव पूर्व प्रधान जखौरा अर्जी स्राव गुड्डू सिंह श्यामू सिंह वीरभद्र सिंह, मयंक प्रताप सिंह, दुखहरण यादव सहित तमाम ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक तथा पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें