ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: गैस सिलेण्डर में रिसाव के चलते मकान में लगी आग, हजारों की क्षति

बहराइच। थाना खैरीघाट के ग्राम पंचायत भवानीपुर के टेपरा गांव में मंगलवार को खाना बनाते समय सिलेंडर से आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाया। अग्निकांड में हजारों का नुकसान हुआ है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवानीपुर के टेपरा निवासी रामचंद्र मिश्रा के घर में मंगलवार को महिला खाना बना रही थी। तभी अचानक पाइप लाइन में लीकेज से सिलेण्डर में आग लग गई। घर के लोगों ने बाहर जाकर जान बचाई। आग लगने की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट सतेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाया। लेकिन मकान में अंदर गृहस्थी का सामान समेत लगभग 40 हजार का नुकसान हुआ है। मकान के अंदर का हिस्सा भी खराब हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें