ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

Ad

: डीएम ने मण्डी समित मिहींपुरवा का किया निरीक्षण

नगर पंचायत मिहींपुरवा के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का लिया जायज़ा
बहराइच। नगरीय निकाय चुनाव अन्तर्गत नगर पंचायत मिहींपुरवा के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कार्य के लिए चयनित किए गए स्थल एवं कक्षों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार व खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत प्रताप सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ कृषि उत्पादन मण्डी समिति मिहींपुरवा का निरीक्षण कर मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मतगणना व स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित कराए। डीएम ने मण्डी परिसर के निरीक्षण के दौरान मतदान कार्मिक व्यवस्था में लगे वाहनों तथा मतगणना दिवस पर वाहनों की पार्किंग के लिए माकूल बन्दोबस्त तथा पोलिंग पार्टियों की वापसी पर मतपेटिकाओं एवं अभिलेखों की प्राप्ति के लिए प्रशिक्षित कार्मिकों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें