ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: घाघरा में कूदी महिला का शव चौथे दिन बरामद

तेज बहाव के चलते लगभग 18 किलोमीटर दूर मिला शव
बहराइच। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारीघाट पुल से गुरुवार को मायके आते समय महिला ने नदी में छलांग लगा दी थी। महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ। मायके और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीतापुर जनपद के थाना थानगांव क्षेत्र के ग्राम बदला निवासी आंचल 26 गुरुवार को अपने पति रवि उर्फ अरुण कुमार दीक्षित के साथ मायके आ रही थी। तभी सीतापुर-बहराइच मार्ग पर स्थित चहलारीघाट पुल से महिला ने छलांग लगा दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का शव बरामद नहीं हुआ था। रविवार सुबह बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी घाट के पास कुछ लोगों ने महिला का शव नदी में देखा। सभी ने सूचना थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद महिला के ससुराल और हरदी थाना क्षेत्र स्थित मायके में सूचना दी। सभी ने महिला की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला का शव परिवार के लोगों ने पहचान लिया है। पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारी घाट पुल से महिला ने नदी में छलांग लगाई थी। ऐसे में थाना थान गांव हरदी से लगभग 20 किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पानी अधिक होने पर और बहाव होने के चलते दो थाना क्षेत्र पार कर शव बौंडी थाना क्षेत्र में आ गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें