ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, मौत

जरवल, बहराइच। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर साइकिल सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक एवं चालक को हिरासत में ले लिया। जरवल कस्बा मोहल्ला सराय निवासी 50 वर्षीय पीर अली राइनी गुरुवार सुबह करीब सात बजे बच्चों के लिए नाश्ता लेने गए थे। तभी लखनऊ- बहराइच रोड पार करते समय लखनऊ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया एवं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। चौकी प्रभारी के मुताबिक ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें